kab mulaqaat ho saki us se | कब मुलाक़ात हो सकी उस से

  - Viru Panwar

कब मुलाक़ात हो सकी उस से
'उम्र भर दूरी ही रही उस से

दुनिया के सब ग़मों का मरकज़ मैं
और है दुनिया में ख़ुशी उस से

उसे देखा तो ये ख़याल आया
बनी होगी ये सादगी उस से

तितलियाँ उस की नक़्ल करती हैं
जुगनू लेते हैं रौशनी उस से

शे'रों में जिस की बात करता हूँ
बात तक भी नहीं हुई उस से

  - Viru Panwar

More by Viru Panwar

As you were reading Shayari by Viru Panwar

Similar Writers

our suggestion based on Viru Panwar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari