Junaid Shaad

Junaid Shaad

@Junaidshaad

Junaid Shaad shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Junaid Shaad's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

7

Likes

56

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Ghazal(5)

Sher

Ghazal

होंटों तलक भी ला कि तुझे मुझ से प्यार है ताकि लगे पता कि तुझे मुझ से प्यार है हर इक सितम को समझा मुहब्बत का कुछ बदल कितना यक़ीन था कि तुझे मुझ से प्यार है ज़ालिम बड़ी है हम को ये मिलने न देगी फिर दुनिया को मत बता कि तुझे मुझ से प्यार है आमद हुई थी रब की मगर तू कि बद-नसीब ये तक न कह सका कि तुझे मुझ से प्यार है पड़ जाए दिल को चैन तू कह दे अगर मुझे बस एक मर्तबा कि तुझे मुझ से प्यार है नज़रें उठा के यार तिरे देखने पे बस जाने ये क्यूँँ लगा कि तुझे मुझ से प्यार है खा कर क़सम तू जान की अपनी मुझे बता तू ने कहा न था कि तुझे मुझ से प्यार है — Junaid Shaad