Suryapratap swtantra

Suryapratap swtantra

@PoetrywithSurya

Suryapratap swtantra shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Suryapratap swtantra's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

19

Likes

4

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

ये दुनिया घूमकर जब भी तुम्हारे पास आता हूँ थकावट सब उतर जाती मैं इतना चैन पाता हूँ — Suryapratap swtantra
सिर्फ़ तुम्हारे हाँ कहने से तुम देखोगे दुनिया की दीवार गिराई जा सकती है — Suryapratap swtantra
सब समुंदर की चाहत लिए घूमते प्यास बिल्कुल नहीं है नदी के लिए — Suryapratap swtantra
फ़र्ज़ करो इक रात जहाँ पर सिर्फ़ हवा या पानी हो फ़र्ज़ करो उस रात वहाँ पर हम तुम और जवानी हो — Suryapratap swtantra
समुंदर भी मुझे हासिल मगर किस काम का मेरे मैं उस दरिया पे मरती हूँ जिसे मैं पा नहीं सकती — Suryapratap swtantra

Ghazal

हर तरफ़ माहौल कैसा देश में ये कर दिया है शांति की जो बात करते बस उन्होंने डर दिया है बेटियों ने भूल वश यदि हाथ थामा गिरगिटों का फिर सजा में बेटियों ने आप ही तो सर दिया है है कहानी रोज़ की किरदार ही बदले गए बस पीड़ितों को बा'द में तो बस दिलासा भर दिया है क्यूँ नहीं पहचानती हो दानवों को सामने से खिड़कियों से झाँकना क्यूँ जब पिता ने दर दिया है राजरानी बन रही हो फिर भला क्यूँ भूल करती पैर बाहर मत रखो तुम जब पिता ने घर दिया है बेवजह विश्वास करती उस सुनहरे से हिरण पर ठाठ उस से सब मिलेंगे जो पिता ने वर दिया है — Suryapratap swtantra