जेलों में हथकड़ी लगाकर
डाल दिए सब झड़ी लगाकर
कुछ नेता बनकर बैठे हैं
फोटो अपनी सड़ी लगाकर
तुम ने रस्ता जाम किया है
गाड़ी अपनी बड़ी लगाकर
अंधों को आँखें मिल जातीं
छोटी मोटी छड़ी लगाकर
जब हम को छुट्टी मिलती है
घर जाते हैं तड़ी लगाकर
हम चींटी से कब सीखेंगे
हर दम चलना लड़ी लगाकर
— Suryapratap swtantra















