लोग पुराने साल नया है
अश्क नहीं रुमाल नया है
किया सवाल पुराना है पर
जिस ने किया सवाल नया है
लाख कमाल हुए हैं लेकिन
ऐसा हुआ कमाल नया है
दुनिया बहुत पुरानी है तू
अपनी चाल सँभाल नया है
अब फ़्यूचर की प्लानिंग कर ले
आने को जंजाल नया है
— Suryapratap swtantra















