Shivam Yadav

Shivam Yadav

@Shivam_Yadav

Shivam Yadav shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shivam Yadav's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

9

Content

17

Likes

136

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

बहुत हसीन था लेकिन उतर गया दिल से उस एक शख़्स में क्या हुस्न के अलावा था — Shivam Yadav
इलाही मान लूँगा मैं कि सब कुछ दे दिया तू ने तू उस के दिल को थोड़ी सी अगर मेरी तलब दे दे — Shivam Yadav
अड़चन सी ये डाले हैं तेरी दीद में साले कम-बख़्त से बालों को तू चेहरे से हटा ले — Shivam Yadav
सभी निस्बतें सभी क़ुर्बतें ये धरी की सारी धरी रहीं तू नहीं था जब तो यहाँ कोई न क़रार दिल को दिला सका — Shivam Yadav
हवा की ज़द में वो बादल था सो न रुक पाया नहीं तो मुझ को भिगोए बिना नहीं जाता — Shivam Yadav
न जाने कौन सी माँगी हुई वो चीज़ कब दे दे दुआएँ दिल से की होंगी तो मुमकिन है वो सब दे दे — Shivam Yadav
बढ़ा ले ख़ूब दोस्ती का दायरा यहाँ मगर वो यार जो अज़ल से है उसे कभी न भूलना — Shivam Yadav
बस मेहरबानी से उन्हीं की हूँ खड़ा मैं पाँव पर जो बे-सहारा कर चले थे लोग उन का शुक्रिया — Shivam Yadav
गर शहर में ग़ैरों के अपनों से लड़ाई है फिर बात ये ख़तरे की दोनों के लिए ही है — Shivam Yadav

Ghazal