दिल उसी पर फ़िदा फिर नहीं होता है
सूखा पत्ता हरा फिर नहीं होता है
मत पलट पानी जो भाप बन जाए तो
पानी में बुलबुला फिर नहीं होता है
जो समझ जाता है ज़िंदगी का सबक़
शख़्स वो बावला फिर नहीं होता है
जाँचना फ़ोन और 'इश्क़ है दरमियाँ
'इश्क़ तो बे-हया फिर नहीं होता है
'इश्क़ कम या ज़ियादा नहीं होता है
या तो होता है या फिर नहीं होता है
मत दिखा ख़ूबी 'सौरभ' नज़र लगने से
तो शजर भी बड़ा फिर नहीं होता है
Read Full