Maikashi Shayari - Sharab, suroor, aur jazbaat se bhari poetic expressions

Maikashi Shayari beautifully blends the themes of sharaab, suroor, and deep emotions into poetic expression. Often symbolizing escape, love, or दर्द, this form of shayari reflects both joy and sorrow through the imagery of wine and mehfil. It connects with readers who find meaning in intoxicated thoughts and heartfelt reflections.

What is Maikashi Shayari?

Maikashi Shayari is a poetic expression centered around wine, intoxication, and emotions. It often uses sharaab as a metaphor to convey love, pain, or philosophical thoughts.

Maikashi Shayari in Hindi

Explore Maikashi Shayari written in Hindi with rich emotions and poetic charm.

बीमार को मरज़ की दवा देनी चाहिए मैं पीना चाहता हूँ पिला देनी चाहिए — Rahat Indori
सब को मारा 'जिगर' के शे'रों ने और 'जिगर' को शराब ने मारा — Jigar Moradabadi
कुछ भी बचा न कहने को हर बात हो गई आओ कहीं शराब पिएँ रात हो गई — Nida Fazli
आए थे हँसते खेलते मय-ख़ाने में 'फ़िराक़' जब पी चुके शराब तो संजीदा हो गए — Firaq Gorakhpuri
नशा पिला के गिराना तो सब को आता है मज़ा तो तब है कि गिरतों को थाम ले साक़ी — Allama Iqbal
आए कुछ अब्र कुछ शराब आए इस के बा'द आए जो अज़ाब आए — Faiz Ahmad Faiz
गरचे अहल-ए-शराब हैं हम लोग ये न समझो ख़राब हैं हम लोग — Jigar Moradabadi
वो नशा है के ज़बाँ अक़्ल से करती है फ़रेब तू मिरी बात के मफ़्हूम पे जाता है कहाँ — Pallav Mishra
फ़रेब-ए-साक़ी-ए-महफ़िल न पूछिए 'मजरूह' शराब एक है बदले हुए हैं पैमाने — Majrooh Sultanpuri
ये मय-कदा है यहाँ हैं गुनाह जाम-ब-दस्त वो मदरसा है वो मस्जिद वहाँ मिलेगा सवाब — Ali Sardar Jafri

If you enjoy expressive lines, explore sharaab shayari for deeper emotional verses.

Maikashi Shayari on Life

Shayari reflecting life’s struggles, escape, and philosophical thoughts through maikashi.

आरज़ू' जाम लो झिजक कैसी पी लो और दहशत-ए-गुनाह गई — Arzoo Lakhnavi
ये जो मैं होश में रहता नहीं तुम सेे मिल कर ये मिरा इश्क़ है तुम इस को नशा मत समझो — Shakeel Azmi
शायद शराब पीके तुम्हें फ़ोन मैं करूँँ बस इस लिए शराब कभी पी नहीं मैं ने — Tanoj Dadhich
भाई बहनों की मोहब्बत का नशा मत पूछिए बे-तकल्लुफ़ हो गए तो गुदगुदी तक आ गए — Iftikhar Falak Kazmi
दरिया की वुसअतों से उसे नापते नहीं तन्हाई कितनी गहरी है इक जाम भर के देख — Adil Mansuri
दुनिया को मारा जिगर के शे'रों ने जिगर को शराब ने मारा — Jigar Moradabadi
छू लेने दो नाज़ुक होंठों को, कुछ और नहीं हैं जाम हैं ये क़ुदरत ने जो हम को बख़्शा है, वो सब सेे हसीं ईनाम हैं ये — Sahir Ludhianvi
बेहतर है मेरे जाम में अब ज़हर मिला दो तुम यूँँ तो मेरी प्यास को कम कर नहीं सकते — Saad Zaigham
जो उन को लिपटा के गाल चूमा हया से आने लगा पसीना हुई है बोसों की गर्म भट्टी खिंचे न क्यूँँकर शराब-ए-आरिज़ — Ahmad Husain Mail

For more reflections on life, check out zindagi shayari that explore deeper meanings.

Maikashi Shayari on Love

Romantic and intense verses where wine becomes a metaphor for ishq.

बोसाँ लबाँ सीं देने कहा कह के फिर गया प्याला भरा शराब का अफ़्सोस गिर गया — Abroo Shah Mubarak
पिलाओ जाम फिर से तुम उसी के नाम का मुझ को जिसे दिल में उतारे एक 'अर्सा हो गया है अब — Abhay Mishra
हक़ीक़तों की तल्ख़ियाँ भी मीठे ख़्वाब की तरह मुझे शराब दे रही है वो गुलाब की तरह — Rachit Sonkar
मैं नज़र से पी रहा था तो ये दिल ने बद-दुआ दी तिरा हाथ ज़िंदगी भर कभी जाम तक न पहुँचे — Shakeel Badayuni
वो गुल-फ़रोश कहाँ अब गुलाब किस से लूँ नहीं रहा मिरा साक़ी शराब किस से लूँ — Anwar Shaoor
नमकीं गोया कबाब हैं फीके शराब के बोसा है तुझ लबाँ का मज़े-दार चटपटा — Abroo Shah Mubarak
शराबों से ख़ुमारी आ रही है नशा तेरा उतरता जा रहा है — anupam shah
प्रेम की गली में सब शराब ले कर आए थे हम बहुत ख़राब थे किताब ले कर आए थे — Aman Akshar
गुलाब ख़्वाब दवा ज़हर जाम क्या क्या है मैं आ गया हूँ बता इंतिज़ाम क्या क्या है — Rahat Indori
मुझे शराब पिलाई गई है आँखों से मेरा नशा तो हज़ारों बरस में उतरेगा — Vijendra Singh Parwaaz

You can also explore ishq shayari for heartfelt expressions of love.

Maikashi Shayari with Meaning

Understand the deeper symbolism behind maikashi through meaningful shayari.

मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis
जब से मुँह को लग गई 'अख़्तर' मोहब्बत की शराब बे-पिए आठों पहर मदहोश रहना आ गया — Akhtar Ansari
जीना कहते हैं जिसे है तमाशा करना जैसे नशे में हो फिर से नशा करना — Murli Dhakad
डूब जाते हैं उन्हीं के आँख में हम इस गली में कोई मै-खाना नहीं है। — Nilesh Barai
ऐ शैख़ तू शराब के पीछे न पड़ कभी ये ख़ुद को वाहियात बनाने की चीज़ है — Shivsagar Sahar
आख़िरी जाम में ज़हर है आख़िरी जाम जल्दी भरो — Amaan Pathan
हम सेे क्या मान सम्मान की बातें 'रिंद' हम ने शराब के लिए किताबें बेची है — Murli Dhakad
किधर जा रहा है जुगनू शाम उठाए इधर बैठा हूँ मैं जाम उठाए — Murli Dhakad
आँखों को शराब बता तो रहे हो 'पवन' पर शराब को देखा भी है क्या कभी क़रीब से — Pawan
इस का चारा क्या है तू ही बता ऐ साक़ी जाम जब मुँह से लगता हूँ तो याद आती है — Parwez Akhtar

For emotional depth, read dard shayari that explain hidden feelings beautifully.

Maikashi Shayari on Emotions

Verses capturing gham, suroor, and emotional intensity through poetic imagery.

एक ‘ज़ौन’ का नशा जो उतरता ही नहीं ऊपर से तेरी याद ज़ेहन से नहीं जाती — Aryan Goswami
देखिए गर कभी नज़र उन की साक़ी पलकें हैं और शराब आँखें — Mehnaz Mansoori
भरे हुए जाम पर सुराही का सर झुका तो बुरा लगेगा जिसे तेरी आरज़ू नहीं तू उसे मिला तो बुरा लगेगा — Navneet Sharma
मैं ने कभी शराब नहीं पी थी इस लिए पीने को साथ में कोई हमदम नहीं मिला — Prashant Sitapuri
अश्क पीने में जो नशा है जनाब! वो पुरानी शराब में भी नहीं — Ramnath Shodharthi
बुरी आदत सुरा पीना जो कहता था सदा मुझ सेे उसी के पास से देखो कि कैसे हैं सुरा निकला — Kavi Bhimsen Singh Ujjwal
मैं अश्क सारे पी गया, हर कतरा लाजवाब था यादों का खारा दरिया ये, मानो कोई शराब था — Prit
कल नशा था मुझे मुहब्बत का अब नशे से मुझे मुहब्बत है — Ramnath Shodharthi
फ़ाइदा ये है जाम पीने का आदमी खुल के हँसता-रोता है — gulab muntazir

If you like emotional poetry, explore gham shayari for similar feelings.

2 Line Maikashi Shayari

Short and impactful two-line shayari perfect for quick expression.

क्या कहा दोस्त समझना है तुम्हें प्यार नहीं या'नी बस देखना है पानी को पीना नहीं है — Neeraj Neer
बोलिए फिर क्या लगाऊँ होंठ से मैं लीजिए सिगरेट पीना बंद कल से — Neeraj Neer
आज पहली दफ़ा शराब चखी तेरे होंठों के आस-पास न थी — Manmauji
दर्द छुपाओ और मिसाल बनो इक काम करो तुम शराब बनो — Prashant Gurjar
नज़रों निग़ाहों में उन की बात कुछ तो होगी यूँँ ही शराब इस बामण ने नहीं चखी है — Deep kamal panecha
होश में रहे कैसे इश्क़ का नशा कर के होश जो हमें आए फिर नशा बुलाता है — Ravi 'VEER'
लगाके लब से अपने जाम भेजो तड़पते दिल को कुछ आराम भेजो — Ananya Rai Parashar
जिगर में दर्द हाथों में छलकता जाम होता है मोहब्बत का यही तो दोस्तो इन'आम होता है — Ajeetendra Aazi Tamaam
मोहब्बत नशा है, नशा है मोहब्बत जिसे पहले होश आया वो बे-वफ़ा है — Abuzar kamaal

Short Maikashi Shayari

Concise maikashi verses that capture deep emotions in fewer words.

ख़ून पीना है इन्हें इंसान का काम और क्या है सियासतदान का — Sayeed Khan
शा'इरी का नशा तो शाइ'र का आबे-बक़ा ठहरा गर जो सिगरेट होती तो कब का मैं छोड़ देना था — A R Sahil "Aleeg"
हुई थी इब्तिदा सिगरेट से तेरी फ़ुर्क़त में सफ़र ये जल्द ही सिगरेट से जाम तक पहुँचा — Shajar Abbas
पहली दफ़ा जब जाम होंटों से लगाया तो लगा लब के तिरे होते हुए मय की तलब थी ही नहीं — Zain Aalamgir
एक आलम की नज़रें हैं मुझ पर और मेरे जाम में ज़रा सी है — Rekhta Pataulvi
मैं यूँँ ही हर एक शख़्स के साथ जाम पे तो नहीं आता ये दिल बड़ा तो बहुत हैं लेकिन तमाम पे तो नहीं आता — Nikunj Rana
कहते हैं सामिईन उसे जाम-ए-जम-ए-हुस्न वो जाम बिन पिए ही जो बहकाए आप को — Ajeetendra Aazi Tamaam
अब शराब-ए-ख़ाम हो उन की बनाई चाय हो मय मिले या चाय बस पीना पिलाना चाहिए — Aditya Maurya

Maikashi Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to express your mood and vibe on WhatsApp.

किसी के जिस्म का हो या शराब या तेरा नशे बग़ैर मेरी शाम की सहर न हुई — Vish
तुम्हें खो कर के ये जाना है मैं ने नशा किस काम आता है जहाँँ में — Dipendra Singh 'Raaz'
कि अदाओं पर तेरी मैं एक किताब लिखूँगा तेरी इन आँखों को अंगूरी शराब लिखूँगा — Sandeep dabral 'sendy'
सब भले लोग हों तो काम बनेगा कैसे साक़ी वाइज़ हो तो फिर जाम बनेगा कैसे — Hussain khaaki Lakhnawi
मुझ को नशा है इक बस उस की निगाह का सो ये बोतलें ये सिगरेट अब काम की नहीं हैं — Ravi 'VEER'
मक़तल-ए-इश्क़ में आ कर दिल-ए-नादाँ ने कहा आज हम ज़ायका-ए-जाम-ए-शहादत लेंगे — Shajar Abbas
नशा कहने लगे हो मुझ को तुम भी तुम्हें भी चढ़ गई मेरी मोहब्बत — Gaurav Singh
जितनी पी जाए कम सी लगती है ज़िंदगी अब शराब लगती है — Shashank Tripathi
मयकश तुझ को देखे भर से पीना छोड़े बैठे होंगे भूले से तुम छू दो तो फिर सालों तक भी नशा न उतरे — Lokesh Vashishtha

Maikashi Shayari Captions

Stylish and aesthetic captions inspired by maikashi themes for social media.

उस का जो चेहरा हँसता सा है गोया शराब हो भी सकता है — ALI ZUHRI
किस ने देखा है तेरी आँखों में कौन कहता है जाम ख़ाली है — Ajeetendra Aazi Tamaam
है गर इश्क़ मोहब्बत तो चर्चे तो होंगे गुलाब पे या शराब पे खर्चे तो होंगे — Rohit tewatia 'Ishq'
हर किसी को तो नहीं दिखती है जन्नत पाँव में हर किसी में भी मुहब्बत का नशा होता नहीं — Umesh Maurya
हम लेटे रहते हैं पी कर इतने जाम उदासी के इक साक़ी सी दुनिया आगे रक़्स हमारे करती है — SWAPNIL YADAV 'NIL'
इश्क़ में पूछो न क्या होता है जान ए मन चहरे नशा होते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam
नशा तेरा उतरता ही नहीं है नशे कर के बहुत देखे हैं मैं ने — Avtar Singh Jasser
जाने किस वक़्त ये उतर जाए ज़िंदगी भी शराब जैसी है — Vijay Anand Mahir
वो गर शराब है तो समझो कि मैं नशा हूँ कुछ इस तरह से भीतर उस शख़्स के बसा हूँ — Harsh saxena

FAQs

No, Maikashi Shayari is not just about alcohol. It symbolically represents deeper feelings like ishq, gham, loneliness, and emotional escape through poetic imagery.
Yes, Maikashi Shayari is widely used for WhatsApp status as it expresses mood, attitude, and emotions in a stylish and relatable way.
Maikashi Shayari focuses more on the act and culture of drinking, while Nasha Shayari can refer to any kind of intoxication, including love, beauty, or emotions.
Yes, its expressive and aesthetic nature makes it perfect for Instagram captions, especially for night vibes, deep thoughts, and artistic posts.
People relate to Maikashi Shayari because it captures complex emotions like heartbreak, solitude, and passion in a symbolic and poetic way.
Yes, Maikashi Shayari is commonly written in both Hindi and Urdu, with Urdu often adding a more classical and poetic depth.