ज़िंदगी से कर मोहब्बत और प्रभु का नाम ले
हर दु'आ जाएगी रब तक बस तू सुब्ह-ओ-शाम ले
हौसला रखना है अपने आप पर तुझ को सदा
मुश्किलें आएँ अगर तो सब्र से बस काम ले
क्या पता तुझ को भी है कितना सहा श्री राम ने
याद कर तू सब्र उनका नाम तू श्री राम ले
है घड़ी आनंद की दिल में इसे तू दे जगह
ख़त्म होंगे ग़म तेरे जप नाम और आराम ले
राम जैसे ख़ुद को मर्यादा में गर तुम रख सके
सत्य की होगी विजय इस बात को मत आम ले
Read Full