जिसको तिरी जादूगरी से 'इश्क़ होने लग गया
मानो उसे आशुफ़्तगी से 'इश्क़ होने लग गया
कहते हो उसके बारे में वो ऐसा है वो वैसा है
तब क्या करोगे गर उसी से 'इश्क़ होने लग गया
उक्ता गया था ज़िंदगी से.. शुक्र है फिर तू मिला
फिर ज़िंदगी को ज़िंदगी से 'इश्क़ होने लग गया
मिलकर बुझा दो रोशनी सारी की सारी और फिर
ज़ोरों से बोलो.. रोशनी से 'इश्क़ होने लग गया
कोई नशा है आप पर या जादू टोना है कुई
जो आपको यूँँ हर किसी से 'इश्क़ होने लग गया
ख़ल्वत में रहने का हमें इक फायदा ये भी हुआ
हम ऐसों को भी 'ख़ामोशी' से 'इश्क़ होने लग गया
प्यासा तड़पता देख भी पानी न दे पाया है वो
दरिया की इस दरिया-दिली से 'इश्क़ होने लग गया
Read Full