ishaaron ishaaron men har baat hogii | इशारों इशारों में हर बात होगी

  - Anmol Shant

इशारों इशारों में हर बात होगी
अगर ख़्वाब में भी मुलाक़ात होगी

अभी तुम से बाक़ी है चुपके से मिलना
तभी तो वफ़ा की शुरूआत होगी

ख़यालों में मेरे जो तुम खो रहे हो
हसीं आज कोई तो सौग़ात होगी

ये कहता है दिल मेरा कितने यक़ीं से
अगर साथ तुम हो तो बरसात होगी

  - Anmol Shant

More by Anmol Shant

As you were reading Shayari by Anmol Shant

Similar Writers

our suggestion based on Anmol Shant

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari