KHud ko afsar banaa liya hamne | ख़ुद को अफ़सर बना लिया हमने

  - Arohi Tripathi

ख़ुद को अफ़सर बना लिया हमने
साथ में घर बना लिया हमने

शाहजादी हमें वो कहता था
अपना क़ैसर बना लिया हमने

दिल लगाने की अब ज़रूरत क्या
दिल को पत्थर बना लिया हमने

ज़िंदगी साथ चल नहीं सकती
एक ख़ंजर बना लिया हमने

ख़ुद-कुशी को हराम कहते हो
दिल सिकंदर बना लिया हमने

रोना गाना जहाँ मुयस्सर हो
ऐसा इक दर बना लिया हमने

ज़ख़्म इतने कहाँ लगे मरहम
लौह नश्तर बना लिया हमने

उनकी ख़्वाहिश थी आख़िरी हम सेे
उनको शौहर बना लिया हमने

वो क़यामत के बाद भी रहता
अपना दिलबर बना लिया हमने

पेश-ए-ख़िदमत हया मुनासिब थी
तब ये चादर बना लिया हमने

आप बेहतर रहे हमेशा से
और बेहतर बना लिया हमने

शायरी वो पसंद करता था
ख़ुद को शायर बना लिया हमने

  - Arohi Tripathi

More by Arohi Tripathi

As you were reading Shayari by Arohi Tripathi

Similar Writers

our suggestion based on Arohi Tripathi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari