nigaahen pherta chau-khoot jaata hai | निगाहें फेरता चौ-खूट जाता है

  - "Dharam" Barot

निगाहें फेरता चौ-खूट जाता है
बहुत कुछ रास्ते में छूट जाता है

निभाना है निभाई ये भी शिद्दत से
न कीजे कोई वा'दा टूट जाता है

भरोसा जीतने के बाद होता ये
ज़रूरत को समझकर लूट जाता है

बुराई देखता हूँ ख़ुद की जब ख़ुद ही
हया से आईना भी फूट जाता है

'धरम' सबने बताया जीतता है सच
हराकर फ़ख़्र से क्यूँ झूट जाता है

  - "Dharam" Barot

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari