kamre men tasveer ka kya kaam hota hai bhala | कमरे में तस्वीर का क्या काम होता है भला

  - "Dharam" Barot

कमरे में तस्वीर का क्या काम होता है भला
दिल में कर लेना जगह भी आम होता है भला

मेरी तन्हाई का मत पूछे कोई भी नाम यार
बेवफ़ा तो बेवफ़ा हैं नाम होता है भला

यार दुनियादारी के जंजाल से हम दूर हैं
दूर होने के लिए ये जाम होता है भला

काम आए या न आए साथ होता है ज़रूर
दोस्तों की दोस्ती का दाम होता है भला

जल्द जितना ही समझ लो उतना अच्छा है धरम
वास्ते मेरे मेरा घनश्याम होता है भला

  - "Dharam" Barot

Aam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Aam Shayari Shayari