safar men rukmini raani banii kaanha | सफर में रुक्मिणी रानी बनी कान्हा

  - "Dharam" Barot

सफर में रुक्मिणी रानी बनी कान्हा
मगर राधा तो तेरी प्रीत थी कान्हा

बिताई जाए ऐसी ज़िंदगी कान्हा
करूँँ बस मैं तेरी ही बंदगी कान्हा

रचाए रास लीला गोपियों संग
बचाए द्रौपदी के चीर भी कान्हा

यही लगता मुझे मीरा को सुनकर
कभी राधा थी अब मीरा बनी कान्हा

हमारे वक़्त का पहिया भी बदलेगा
हमें भी तो मिलेगा तू कभी कान्हा

  - "Dharam" Barot

Safar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Safar Shayari Shayari