kuchh log hi pardes ka tab sochte | कुछ लोग ही परदेस का तब सोचते

  - "Dharam" Barot

कुछ लोग ही परदेस का तब सोचते
हर घर से सब इस बात को अब सोचते

मानें इसे ही अच्छे दिन क्या हम सभी
आराम से इस बात को कब सोचते

महँगाई से क्या लेना देना लोगों का
सब धर्म के बस नाम पर जब सोचते

घर चल रहा है वो भी जैसे तैसे बस
हम साथ मिलकर काश ये सब सोचते

हर काम मेरा नाम से हो जाता है
ऐसे मेरे बारे मेरे रब सोचते

  - "Dharam" Barot

Aadmi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Aadmi Shayari Shayari