insaan achha ya bura ho saka hai | इंसान अच्छा या बुरा हो सकता है

  - "Dharam" Barot

इंसान अच्छा या बुरा हो सकता है
पर सोच से हर इक जुदा हो सकता है

सबके लिए अच्छा हो ऐसा शख़्स भी
मेरे लिए थोड़ा बुरा हो सकता है

जब हो ज़रूरत सच्ची फिर तुम देखना
इंसान भी इंसान सा हो सकता है

औरों के कहने पर बुरा मत मानना
वो शख़्स सच में काम का हो सकता है

हर बात पर देना सफाई अच्छा क्या
रख कर भरोसा आपका हो सकता है

  - "Dharam" Barot

Aasra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Aasra Shayari Shayari