koi kahtaa raha tha jog isko | कोई कहता रहा था जोग इसको

  - "Dharam" Barot

कोई कहता रहा था जोग इसको
किसीने फिर कहा था रोग इसको

ज़रा सा मुस्कुराके दर्द छलका
दिखावा कहते है कुछ लोग इसको

किसी इक पर नहीं रुकती नज़र ये
कहेंगे आप कैसे योग इसको

किसी का बिन लड़े ही हार जाना
कभी भी मत कहो संजोग इसको

किसी की याद में जीना धरम को
धरम फिर क्यूँ कहेगा सोग इसको

  - "Dharam" Barot

Yaad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Yaad Shayari Shayari