ताश जुए का चस्का है
वरना लड़का अच्छा है
अपनी बारी है सुनने की
दिन भर बूढ़ा बकता है
तुम तो शादी कर लोगे
मोटा दहेज पक्का है
साथ में अच्छे लगते हैं
सब को ऐसा लगता है
मेरी चप्पल ले जाओ
आगे रस्ता कच्चा है
तुम पे मैं इक शे'र कहूँ
इतना हक़ तो बनता है
किस्मत की उँगली पकड़ो
और चलने दो जो चलता है
As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya
our suggestion based on Rohan Hamirpuriya
As you were reading undefined Shayari