apne zakhmon pe uski nazar chahiye | अपने ज़ख़्मों पे उसकी नज़र चाहिए

  - Rohan Hamirpuriya

अपने ज़ख़्मों पे उसकी नज़र चाहिए
यानी अपनी दुआ का असर चाहिए

कैसा होगा जुदा मुझ सेे हो कर के वो
उसका है हाल क्या ये ख़बर चाहिए

जो बचा ले मुझे ग़म की हर धूप से
ऐसा माँ नाम का इक शजर चाहिए

हो उसे नाज़ मेरी वफ़ा पर सदा
आशिक़ी में मुझे ये हुनर चाहिए

मैं भटकता रहूँ तन्हा कब तक बता
तेरी बाहों में अपना बसर चाहिए

  - Rohan Hamirpuriya

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari