kaha dil ne ha | कहा दिल ने हमें वो था हमारा

  - Divya 'Kumar Sahab'

कहा दिल ने हमें वो था हमारा
तभी बोला ये मन अच्छा हमारा

नज़र आए नहीं आँसू हमारे
समझ में आ गया ग़ुस्सा हमारा

उन्होंने एक बुक माँगी थी हम सेे
वो उनके हाथ में दिल था हमारा

जो उनके गाल चू
में फिर ये समझे
है मीठा सा नमक-पारा हमारा

कोई उन सेे कहो वो कॉल कर लें
कोई धीमा करो मरना हमारा

किताबों को लिए बैठा तो हूँ पर
कहीं जारी भी है उड़ना हमारा

हमारा कान भूखा रह गया है
कोई बोलो हमें अपना हमारा

हमारे पास दिल तो है बड़ा पर
रखा है पास में डंडा हमारा

  - Divya 'Kumar Sahab'

More by Divya 'Kumar Sahab'

As you were reading Shayari by Divya 'Kumar Sahab'

Similar Writers

our suggestion based on Divya 'Kumar Sahab'

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari