dard apna aap hi ab leejiyega | दर्द अपना आप ही अब लीजिएगा

  - Lalit Mohan Joshi

दर्द अपना आप ही अब लीजिएगा
कोई ऐसा काम तो फिर कीजिएगा

ज़ख़्म सीने पर यूँँ खाए रोज सौ सौ
ज़हर को हर रोज़ अब तो पीजिएगा

ख़्वाब की ख़ातिर जगे है रात भर ये
सो अँधेरे से यूँँ अब लड़ लीजिएगा

ठीक होगा सब यहाँ पर एक दिन तो
कर भरोसा अब ख़ुदा पर लीजिएगा

  - Lalit Mohan Joshi

More by Lalit Mohan Joshi

As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi

Similar Writers

our suggestion based on Lalit Mohan Joshi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari