ab bhi qisson kii fasaane kii talab rahtii hai | अब भी क़िस्सों की फ़साने की तलब रहती है

  - Praveen Sharma SHAJAR

अब भी क़िस्सों की फ़साने की तलब रहती है
तेरे होते भी ज़माने की तलब रहती है

वो तो हर बात मुझे सच ही बता देता है
मुझको इस पर भी बहाने की तलब रहती है

मुझको वैसे भी मुहब्बत नहीं मिलती है कहीं
उसको भी प्यार जताने की तलब रहती है

हम तुझे भीड़ में कुछ ऐसे तलाशे हैं शजर
जैसे तीरों को निशाने की तलब रहती है

  - Praveen Sharma SHAJAR

More by Praveen Sharma SHAJAR

As you were reading Shayari by Praveen Sharma SHAJAR

Similar Writers

our suggestion based on Praveen Sharma SHAJAR

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari