मोहब्बत में ज़ुलेख़ा सी इबादत कौन करता है
बदन की चाह है सब को मुहब्बत कौन करता है
है तेरे पास गर दौलत तिरे हाथों को चू
मेंगे
अगर हो जेब तेरी ख़ाली इज़्ज़त कौन करता है
रही मजबूरियाँ अपनी वतन छोड़ा था जब हम ने
भला अपनी ख़ुशी से दोस्त हिजरत कौन करता है
हिदायत लोग करते थे ज़माने और थे वो अब
भटक जाए अगर कोई नसीहत कौन करता है
— Kabiir















