Tanha
Tanha
Ghazal

रो लेने में एक सहूलत ये भी है

बोझिल आँखें दिल हल्का कर देती है

उस का पीछा छोड़ भी दो दुनिया वालो
उस रिश्ते में सारी ग़लती मेरी है

सपनों से बाहर आजा प्यारे शाइ'र
अगले महीने उस लड़की की शादी है

ख़ुदगर्ज़ी को पीछे रख के सोच ज़रा
तुझ से पहले वो माँ-बाप की लड़की है

उस के ख़ातिर पंखे तक जाने वाले
तू ने क्या आगे की दुनिया देखी है

कब तक यूँ तन्हा रहना है ओ 'तन्हा'
जब तक उस बंसी वाले की मर्ज़ी है

— Tanha

More by Tanha

Other ghazal from the same pen

See all from Tanha →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling