जैसे कोई दुआ है मुझे इश्क़ हो गया
इक ख़्वाब लग रहा है मुझे इश्क़ हो गया
ये दिल है मेरा इस पे कोई बस नहीं हुज़ूर
मैं ने नहीं किया है मुझे इश्क़ हो गया
हर मर्ज़ का इलाज है उल्फ़त भरी निगाह
हर दर्द की दवा है मुझे इश्क़ हो गया
किस ने कहा ये आपसे उस का पता तो दें
मैं ने तो ख़ुद सुना है मुझे इश्क़ हो गया
क्या आप को पता है कि मैं होश में नहीं
क्या आप को पता है मुझे इश्क़ हो गया
— Rohit tewatia 'Ishq'















