लोग कहने लगे थे सितारा मुझे

एक लड़की ने नीचे उतारा मुझे

ग़म के मारों की मुझ पर पड़ी इक नज़र
मिल गया ज़िंदगी का इशारा मुझे

वो भी कहती थी मुझ से यही एक बात
तुम से ज़्यादा नहीं कोई प्यारा मुझे

मेरी सोहबत में ख़ुद डूबने लग गया
दे रहा था जो तिनका सहारा मुझे

मैं भी मजनूॅं सा दुनिया से लड़ता मगर
पहला पत्थर ही लैला ने मारा मुझे

— Rohit tewatia 'Ishq'

More by Rohit tewatia 'Ishq'

Other ghazal from the same pen

See all from Rohit tewatia 'Ishq' →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling