तुम्हारी आँखों के मय-कदे से अगरचे मैकश को मय मिलेगी

तो क़ल्ब-ए-दश्त-ए-जुनूँ की तिश्ना लबी बुझी तो ज़रा बुझेगी

तुलू-ए-महताब-ए-वस्ल होगा कभी उदासी के आसमाँ पर
कभी तो जज़्बात-ए-इश्क़ तुझ को भी कू-ए-दिल में अमाँ मिलेगी

निगाह-ए-बिस्मिल से सू-ए-बज़्म-ए-नियाज़ देखेगी आज लैला
ख़िताब-ए-क़ुर्बत जनाब-ए-मजनूँ के जब लब-ए-ख़ंद से सुनेगी

सुकून-ए-क़ल्ब-ए-हज़ीं लबों की हँसी को हमराह लाएगी वो
दयार-ए-जान-ए-वफ़ा से सू-ए-शजर जो बाद-ए-सबा चलेगी

— Shajar Abbas

More by Shajar Abbas

Other ghazal from the same pen

See all from Shajar Abbas →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling