ये ज़मीं हमारी है आसमाँ हमारा है
जान ले जहाँ सारा दो-जहाँ हमारा है
सोच मत ज़्यादा तू बस ये जान ले मुर्शिद
हम फ़ुलाँ फ़ुलाँ के हैं वो फ़ुलाँ हमारा है
हम असीर लोगों को आनकर दिलासा दो
राह में लुटा है जो कारवाँ हमारा है
दिल ये तेरे सीने में सिर्फ़ दिल नहीं तेरा
दिल ये तेरे सीने में आशियाँ हमारा है
हो शजर मोहब्बत का जिस मकाँ केे आँगन में
जान लेना बस्ती में वो मकाँ हमारा है
Read Full