main to ehsaas hooñ teraa main kidhar jaaunga | मैं तो एहसास हूँ तेरा मैं किधर जाऊँगा

  - ALI ZUHRI

मैं तो एहसास हूँ तेरा मैं किधर जाऊँगा
तेरे हिस्से का तेरे पास ठहर जाऊँगा

मैं के दीवाना हूँ पागल भी हूँ आवारा भी
शब-ए-अफ़्सुर्दा में काजल सा बिखर जाऊँगा

ज़िंदगी तेरी तमन्न्ना का सफ़र समझा है
तू जहाँ से भी कहेगी मैं गुज़र जाऊँगा

मैनें सोचा था तेरे दिल में उतर जाने का
कब ये सोचा था कि दिल से ही उतर जाऊँगा

अपने पहलू में पड़ा रहने दे आज़ाद न कर
तेरे पहलू में रहूँगा तो सँवर जाऊँगा

वैसे तो 'इश्क़ दुबारा से नहीं करना मुझे
हाँ अगर करना हुआ तुझ सेे ही कर जाऊँगा

तुमने मुझको जो ये शीशे का बना डाला है
देखना टूट के हाथों में बिखर जाऊँगा

  - ALI ZUHRI

More by ALI ZUHRI

As you were reading Shayari by ALI ZUHRI

Similar Writers

our suggestion based on ALI ZUHRI

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari