aaiine bhi aks jab khaane lage | आईने भी अक्स जब खाने लगे

  - Aamir Ali

आईने भी अक्स जब खाने लगे
फिर जहालत झूठ फैलाने लगे

हुर्रियत आदी हैं ये वाइज़ तेरे
मस्जिदों से मय-कदे जाने लगे

ज़ेब-ओ-ज़ीनत कुछ है कुछ फ़हम-ओ-फ़तन
ये कहा जो तुम तो इतराने लगे

दौर कैसा पेश आया है कि अब
ये मुनाफ़िक़ भी तुझे भाने लगे

देखने पर तो मेरे खिलते थे तुम
बात क्या गुज़री जो मुरझाने लगे

  - Aamir Ali

More by Aamir Ali

As you were reading Shayari by Aamir Ali

Similar Writers

our suggestion based on Aamir Ali

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari