jaanta tha ki tum dagaa dogi | जानता था कि तुम दग़ा दोगी

  - Aatish Indori

जानता था कि तुम दग़ा दोगी
क्यूँँकि तुम कहती थी वफ़ा दोगी

आपकी तरह ही हसीन है वो
अपना काजल उसे लगा दोगी

एक झटके मैं झुक गई तुम तो
और तुम मुझको हौसला दोगी

'उम्र भर आपको दुआ दूँगा
अच्छे ग़म-ख़्वार का पता दोगी

जिस्म तक इसलिए नहीं पहुँचा
ज़िंदगी भर मुझे दुआ दोगी

  - Aatish Indori

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari