ye pakka hai ki jhoota pyaar karte hain | ये पक्का है की झूटा प्यार करते हैं

  - Aatish Indori

ये पक्का है की झूटा प्यार करते हैं
मुहब्बत जो सरे-बाज़ार करते हैं

मुहब्बत में अना पर कौन लेता है
चलो इक बार फिर इज़हार करते हैं

मुहब्बत में बिछड़ जाना ही अच्छा है
यही इक फ़ैसला हर-बार करते हैं

मुहब्बत और दारू एक सी मानो
सभी पहले पहल इंकार करते हैं

  - Aatish Indori

Izhar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Izhar Shayari Shayari