gar vo dariyaa nahin to tay hai samundar hogaa | गर वो दरिया नहीं तो तय है समुंदर होगा

  - Aatish Indori

गर वो दरिया नहीं तो तय है समुंदर होगा
दर्द आँखों में नहीं तो कहीं भीतर होगा

बाहरी रूप अलग अस्ल तो भीतर होगा
प्यास बुझती नहीं तो तय है समुंदर होगा

कोई मायावी नहीं है न कोई बाज़ीगर
जीत कर हार रहा है तो सिकंदर होगा

दूसरा ख़ुश है तो वो ख़ुश है यूँँ तबियत होगी
प्यार जो करता है वो मस्त क़लंदर होगा

  - Aatish Indori

Dariya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Dariya Shayari Shayari