जंगलों को हमने दफ़ना कर बनाएँ हैं
हमने भाई मरघटों में घर बनाएँ हैं
हमने दिल तक जाने वाली धमनियाँ रोकी
हमने नदियाँ पाट कर के घर बनाएँ हैं
जंगलों में रहने वालों पर भी लगते हैं
हम ने अंग्रेज़ों से बदतर कर बनाएँ हैं
धूप बारिश और हवा घुसने नहीं देते
हमने भाई जेल जैसे घर बनाएँ हैं
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading undefined Shayari