dost nahin the ladte bhi the yaanii dushman the | दोस्त नहीं थे लड़ते भी थे यानी दुश्मन थे

  - Darpan

दोस्त नहीं थे लड़ते भी थे यानी दुश्मन थे
कुछ दिन पहले हम दोनों भी जानी दुश्मन थे

फिर इक दिन जब मैंने लावा देखा चौक गया
मुझको ये लगता था आग और पानी दुश्मन थे

दोस्त मिले हैं तो मुश्किल ने दस्तक दी है अब
जब जीने में होती थी आसानी, दुश्मन थे

बेहोशी में सोच रहे थे जीत गए हम जंग
आँख खुली तो हुई बड़ी हैरानी.. दुश्मन थे

दर्पन ने लोगों से या तो 'इश्क़ किया या बैर
दोस्त नहीं थे इसके सीधे मानी - दुश्मन थे

  - Darpan

More by Darpan

As you were reading Shayari by Darpan

Similar Writers

our suggestion based on Darpan

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari