pattharon ke buton men dhadkane laayein kaise | पत्थरों के बुतों में धड़कनें लाएँ कैसे

  - Daqiiq Jabaali

पत्थरों के बुतों में धड़कनें लाएँ कैसे
बेवफ़ाओं को वफ़ा करना सिखाएँ कैसे

वो समझते नहीं हैं सिर्फ़ मज़ा लेते हैं
क़ल्ब की बात रफ़ीकों से बताएँ कैसे

नींद का क्या है दवाओं से भी ले आएँगे
मसअला ख़्वाब का है ख़्वाब सजाएँ कैसे

घर हो महबूब हो या मुल्क हो या माँ की कोख
आख़िरश लड़कियों को इनसे बचाएँ कैसे

वो अलग दौर था जब 'इश्क़ किया जाता था
अब बुझानी है हवस तन की बुझाएँ कैसे

  - Daqiiq Jabaali

More by Daqiiq Jabaali

As you were reading Shayari by Daqiiq Jabaali

Similar Writers

our suggestion based on Daqiiq Jabaali

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari