यार पैसा तो हमने कमाया बहुत
और पानी के जैसे बहाएा बहुत
एक वा'दा किया साथ में साथ का
एकतरफ़ा ही उसको निभाया बहुत
मयकशी ही तो थी 'उम्र भर को रही
आपने तो उसे भी छुड़ाया बहुत
ऐ ख़ुदा पास आकर के होना ज़ुदा
दर्द होता है हमको ख़ुदाया बहुत
एक उम्मीद पर जी गए ज़िंदगी
एक उम्मीद ने दिल दुखाया बहुत
रौशनी जिनके होते हुई थी कभी
उन दियों ने हमें फिर जलाया बहुत
रहगुज़र था मेरा राह में रह गया
ऐसे वैसों से तूने मिलाया बहुत
Read Full