Budhapa Shayari - Old age reflections, yaadein, and life wisdom in heartfelt poetry

Budhapa shayari reflects the quiet emotions of old age, where memories, wisdom, and time come together. It captures the beauty of experience, the loneliness of fading moments, and the depth of life’s journey. These verses often speak about yaadein, changing relationships, and the truth of passing waqt.

What is budhapa shayari?

Budhapa shayari is poetry that expresses emotions, experiences, and reflections related to old age. It often highlights memories, wisdom, loneliness, and the passage of time.

Budhapa Shayari in Hindi

Explore heartfelt budhapa shayari in Hindi capturing old age emotions, memories, and wisdom.

हमारी सुब्ह किसी शाम से नहीं मिलती ये वो थकन है जो आराम से नहीं मिलती — Kashif Husain Ghair
ये कैसा तजुर्बा है कि दिल जलाने पे अक्सर अँधेरा छा जाता है रौशनी नहीं होती — Murli Dhakad
सुनते हैं इश्क़ नाम के गुज़रे हैं इक बुज़ुर्ग हम लोग भी फ़क़ीर इसी सिलसिले के हैं — Firaq Gorakhpuri
प्यार में कैसी थकन कह के ये घर से निकली कृष्ण की खोज में वृषभानु-लली मीलों तक — Kunwar Bechain
खिलाड़ी देवकीनंदन के जैसा सामने हो तो तजुर्बा लाख हो शकुनी भी चौसर हार जाते हैं — shashwat singh darpan
मंज़िल का पता है न किसी राह-गुज़र का बस एक थकन है कि जो हासिल है सफ़र का — Saleem Ahmad
लगता है कई रातों का जागा था मुसव्विर तस्वीर की आँखों से थकन झाँक रही है — Unknown
ज़िंदगी का तजुर्बा पूरा नहीं हुआ तू ने जो देखा है पूरा नहीं देखा — Ashish Anand

For deeper reflections on life, explore zindagi shayari that complements these thoughts.

Budhapa Shayari on Life

Read shayari that reflects life’s journey, lessons, and the truth revealed in old age.

पहले मुझे सँवार तू फिर दिल दुखा मेरा पहली दफा का भी था यही तजरबा मेरा — Aarush Sarkaar
हमारा शे'र क्या कहता नहीं है हमारा तजरबा कच्चा नहीं है — Aarush Sarkaar
लड़कपन है अभी जो वो बुढ़ापे में नहीं होगा तजुर्बा तो बहुत होगा मगर ये बल नहीं होगा — Sandeep dabral 'sendy'
अभी पल नहीं कट रहे हैं हम से कभी लग रहा था उमर काट लेंगे — Pawan
नई उम्र वाले समझते नहीं हैं मुहब्बत की असली उमर है बुढापा — Gaurav Singh
मल्लाह जाने ये सफ़ीना ले चलेगा किस तरफ़ उम्मीद है मुझ को, सफ़र का तजरबा होगा हसीं — Zain Aalamgir
मुमकिन नहीं हर वक़्त मेहरबान रहे ज़िंदगी कुछ लम्हें जीने का तजुर्बा भी सिखाते हैं — Arpit shukla
तजरबा जितना बढ़ने लगता है आईना शक्लें पढ़ने लगता है — Shobhit Dixit

You may also like waqt shayari to understand time’s role in life.

Budhapa Shayari on Memories

Beautiful lines about yaadein, nostalgia, and moments that stay alive in old age.

भटकते फिर रहा है इक बदन से दूसरे तक ग़म अब इस ग़म को थकन के मारे बस जी भर के रोना है — Nishad
हमारे घर में ये तहज़ीब अब भी ज़िन्दा है बुज़ुर्ग बोलें तो बच्चे ख़मोश रहते हैं — Shakir Dehlvi
जो टूट बैठे थकन के मारे जो हार बैठे हैं आधे रस्ते सुनो ऐ मंज़िल ज़रा बिचारों के पास आओ गले लगाओ — Anmol Mishra
तजुर्बा ये भी अच्छा है मगर हम तजुर्बा ख़ुद ही कर के सीखते हैं — Meem Alif Shaz
मिरा अपना तजुर्बा है, तजुर्बे से बताता हूँ किसी इंसान की आदत भी होना है बुरी आदत — Sarthak Bechen
पास मेरे जो है वो तजुर्बा है बस और क्या चाहिए शा'इरी के लिए — Radheshyam Tiwari
तुम्हारा सच तुम्हारा सच, मेरा सच मेरा सच है न तुम झूठे न मैं, ये तजरबा है अपना अपना — A R Sahil "Aleeg"
तुम जो निकले बे-वफ़ा इस का गिला अपनी जगह और जो तुम से मिला ये तजरबा अपनी जगह — Avtar Singh Jasser
तजुर्बा ये भी कहता है के थोड़ा सब्र तो रक्खो मोहब्बत और मंजिल मिलने में कुछ वक़्त लगता है — Shashank Tripathi

Relive emotions with yaad shayari that echoes similar memories.

Budhapa Shayari on Loneliness

Express the silent loneliness and solitude that often comes with growing old.

तजुर्बा है यहाँ हर एक के पास तजुर्बा पर सभी का ही अलग है — "Dharam" Barot
कुछ इस सलीक़े से माथे पे उस ने होंट रखे बदन को छोड़ के सारी थकन को चूम लिया — Harsh saxena
बिखरते-उलझते शबो-रोज़ कैसे गुज़ारें भला थकन जिस्म की ज़िन्दगी बोल कैसे उतारें भला — Azhan 'Aajiz'
तेरे वालिदैन की थकन मिटाने के लिए मेरे बच्चे तेरा प्यारा सा ये चेहरा काफ़ी है — Jagat Singh
हमारी शा'इरी में और क्या है हमारा तजरबा है फ़लसफ़ा है — Saarthi Baidyanath
इक रोज़ अपनी सारी थकन को उतार कर जाना पड़ेगा यार बदन को उतार कर — Khalid Azad
कई रास्तों की थकन है बदन में मैं मंज़िल पे आ कर भी पछता रहा हूँ — "Nadeem khan' Kaavish"
तनख़्वाह भी ठीक से मुयस्सर नहीं है सो इश्क़ की नौकरी उमर भर नहीं है — Abhishek Bharat Upadhyay
उस ने जिस आजिज़ी में डाल दिया मेरा अपना ही तजरबा था कहीं — Kashif Hussain Kashif
कुछ तो हो जिस का तजरबा सा हो ज़ीस्त तरसे किसी हुनर के लिए — Sanjay Bhat

For more on solitude, read tanhai shayari filled with similar emotions.

Budhapa Shayari with Meaning

Understand the deeper meanings behind shayari that reflect aging and life truths.

तजरबा ये भी कम नइँ निकला तुझ से बिछड़ कर दम नइँ निकला — Shivam Prajapati
दूर हो जाती है दिन भर की थकन पल भर में जब मेरा लख़्त-ए-जिगर आ के लिपट जाता है — SALIM RAZA REWA
दुख उदासी थकन को ओढ़े हुए जी रहे हैं चलन को ओढ़े हुए — Khalid Azad
बड़ा तजरबा काम की चीज़ है ये सज़ा भी बहुत और मज़ा भी बहुत है — Vinod Ganeshpure
होती हैं किस तरह की परेशानियाँ उन्हें शायद कभी बुज़ुर्ग बनो तो समझ सको — salman khan "samar"
इस क़दर ख़ूब-सूरत है उस का बदन देखते ही उतर जाए सारी थकन — Meem Alif Shaz
साल में हम को बहुत यूँँ है मिला सब तजरबा जो ज़िंदगी में चाहते हैं वो सभी हासिल करेंगे — Vinod Ganeshpure
बुज़ुर्ग जा रहे हैं दुनिया छोड़ रफ़्ता रफ़्ता अब हमें भी काँधे के लिए पुकारता है गाँव देख — Subhash Ehsaas
इसीलिए तो मैं रोया नहीं बिछड़ते समय तुझे रवाना किया है जुदा नहीं किया है — Ali Zaryoun

Discover related insights through life shayari that expand on emotional depth.

2 Line Budhapa Shayari

Short and impactful 2 line shayari capturing the essence of old age feelings.

मैं तुझ सेे मिलने समय से पहले पहुँच गया था सो तेरे घर के क़रीब आ कर भटक रहा हूँ — Pallav Mishra
किसे फ़ुर्सत-ए-मह-ओ-साल है ये सवाल है कोई वक़्त है भी कि जाल है ये सवाल है — Abbas Qamar
उस वक़्त भी अक्सर तुझे हम ढूँढ़ने निकले जिस धूप में मज़दूर भी छत पर नहीं जाते — Munawwar Rana
इस ज़िन्दगी में इतनी फ़राग़त किसे नसीब इतना न याद आ कि तुझे भूल जाएँ हम — Ahmad Faraz
ज़िंदगी पर इस से बढ़ कर तंज़ क्या होगा 'फ़राज़' उस का ये कहना कि तू शाएर है दीवाना नहीं — Ahmad Faraz
ज़िन्दगी अब के मेरा नाम ना शामिल करना गर ये तय है कि यही खेल दोबारा होगा — Wasi Shah
तुम भी साबित हुए कमज़ोर मुनव्वर राना ज़िन्दगी माँगी भी तुम ने तो दवा से माँगी — Munawwar Rana
ज़िन्दगी से यही गिला है मुझे तू बहुत देर से मिला है मुझे — Ahmad Faraz
सिलवटें हैं मेरे चेहरे पे तो हैरत क्यूँँ है ज़िन्दगी ने मुझे कुछ तुम सेे ज़ियादा पहना — Ahmad Faraz
जो ज़हर पी चुका हूँ तुम्हीं ने मुझे दिया अब तुम तो ज़िन्दगी की दुआएँ मुझे न दो — Ahmad Faraz

Short Budhapa Shayari

Quick and meaningful shayari about budhapa perfect for easy reading and sharing.

कितनी सच्चाई से मुझ से ज़िंदगी ने कह दिया तू नहीं मेरा तो कोई दूसरा हो जाएगा — Bashir Badr
तुम्हारी मौत मेरी ज़िंदगी से बेहतर है तुम एक बार मरे मैं तो बार बार मरा — Zubair Ali Tabish
काम की बात मैं ने की ही नहीं ये मेरा तौर-ए-ज़िंदगी ही नहीं — Jaun Elia
ज़िंदगी क्या है इक कहानी है ये कहानी नहीं सुनानी है — Jaun Elia
मैं सोचता हूँ बहुत ज़िंदगी के बारे में ये ज़िंदगी भी मुझे सोच कर न रह जाए — Abhishek shukla
एक ही नदी के हैं ये दो किनारे दोस्तो दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो — Rahat Indori
अब मेरी कोई ज़िंदगी ही नहीं अब भी तुम मेरी ज़िंदगी हो क्या — Jaun Elia
ज़िंदगी एक फ़न है लम्हों को अपने अंदाज़ से गँवाने का — Jaun Elia

Budhapa Shayari for Status

Thoughtful budhapa shayari lines ideal for WhatsApp status and daily sharing.

मिरी ज़िंदगी तो गुज़री तिरे हिज्र के सहारे मिरी मौत को भी प्यारे कोई चाहिए बहाना — Jigar Moradabadi
दिल को सुकून रूह को आराम आ गया मौत आ गई कि दोस्त का पैग़ाम आ गया — Jigar Moradabadi
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है — Kumar Vishwas
यही है ज़िंदगी कुछ ख़्वाब चंद उम्मीदें इन्हीं खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो — Nida Fazli
बहुत पहले से उन क़दमों की आहट जान लेते हैं तुझे ऐ ज़िंदगी हम दूर से पहचान लेते हैं — Firaq Gorakhpuri
उम्र भर की बात बिगड़ी इक ज़रा सी बात में एक लम्हा ज़िंदगी भर की कमाई खा गया — Nazeer Banarasi
यूँँ ज़िंदगी गुज़ार रहा हूँ तिरे बग़ैर जैसे कोई गुनाह किए जा रहा हूँ मैं — Jigar Moradabadi
होश वालों को ख़बर क्या बे-ख़ुदी क्या चीज़ है इश्क़ कीजे फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है — Nida Fazli
उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए — Bashir Badr
मैं तुझ से मिलने समय से पहले पहुँच गया था सो तेरे घर के क़रीब आ कर भटक रहा हूँ — Pallav Mishra
रोने को तो ज़िंदगी पड़ी है कुछ तेरे सितम पे मुस्कुरा लें — Firaq Gorakhpuri
जो चराग़ सारे बुझा चुके उन्हें इंतिज़ार कहाँ रहा ये सुकूँ का दौर-ए-शदीद है कोई बे-क़रार कहाँ रहा — Ada Jafarey

Budhapa Captions for Instagram

Express old age reflections and wisdom through engaging Instagram captions.

तंग आ चुके हैं कशमकश-ए-ज़िंदगी से हम ठुकरा न दें जहाँ को कहीं बे-दिली से हम — Sahir Ludhianvi
मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया हर फ़िक्र को धुएँ में उड़ाता चला गया — Sahir Ludhianvi
जो वक़्त-ए-ख़त्ना मैं चीख़ा तो नाई ने कहा हँस कर मुसलमानी में ताक़त ख़ून ही बहने से आती है — Akbar Allahabadi
अपने मन में डूब कर पा जा सुराग़-ए-ज़ि़ंदगी तू अगर मेरा नहीं बनता न बन अपना तो बन — Allama Iqbal
सुकून क़ल्ब को जिस से मिल जाए 'ताबाँ' ग़ज़ल कोई ऐसी सुना दीजिएगा — Anwar Taban
भोले बन कर हाल न पूछ बहते हैं अश्क तो बहने दो जिस से बढ़े बेचैनी दिल की ऐसी तसल्ली रहने दो — Arzoo Lakhnavi
देखा है ज़िन्दगी को कुछ इतने क़रीब से चेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से — Sahir Ludhianvi
गर ज़िंदगी में मिल गए फिर इत्तिफ़ाक़ से पूछेंगे अपना हाल तिरी बेबसी से हम — Sahir Ludhianvi
कटती है आरज़ू के सहारे पे ज़िंदगी कैसे कहूँ किसी की तमन्ना न चाहिए — Shaad Arfi
ज़िंदगी में कभी किसी को भी मैं ने चाहा नहीं मगर तुम को — Ambreen Haseeb Ambar
तू उस निगाह से पी वक़्त-ए-मय-कशी 'ताबाँ' की जिस निगाह पे क़ुर्बान पारसाई हो — Anwar Taban
यूँँ तो मरने के लिए ज़हर सभी पीते हैं ज़िंदगी तेरे लिए ज़हर पिया है मैं ने — Khalilur Rahman Azmi

FAQs

People read budhapa shayari to connect with life’s deeper truths, understand aging, and reflect on past experiences and relationships through poetic expression.
Yes, budhapa shayari is often used as WhatsApp status or Instagram captions to express thoughtful, emotional, or reflective feelings about life and time.
Common themes include memories (yaadein), loneliness, wisdom, regrets, changing relationships, and the reality of passing time.
Not always. While it can be emotional or reflective, budhapa shayari also carries wisdom, peace, and acceptance of life’s journey.
Budhapa shayari focuses specifically on old age and its emotions, while zindagi shayari covers all stages of life and a wider range of experiences.
Budhapa shayari is mostly written in Hindi or Urdu, but it can also appear in simple Hinglish for modern readers.