haalat-e-dil sambhal nahin sakti | हालत-ए-दिल सॅंभल नहीं सकती

  - Bhuwan Singh

हालत-ए-दिल सॅंभल नहीं सकती
अब वो दिल से निकल नहीं सकती

'उम्र भर 'इश्क़ करने वाला हूॅं
मेरी बर्बादी टल नहीं सकती

जाल में ऐसा फॅंस गया हूॅं मैं
अब ये मछली उछल नहीं सकती

मैं अगर दुनिया छोड़ जाऊॅं तो
क्या कमी मेरी खल नहीं सकती

मैं नहीं मान सकता तुम मेरे हो
हर ग़लत-फ़हमी पल नहीं सकती

  - Bhuwan Singh

More by Bhuwan Singh

As you were reading Shayari by Bhuwan Singh

Similar Writers

our suggestion based on Bhuwan Singh

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari