ख़बर नहीं थी कि वो अस्ली 'इश्क़ करती है
मैं समझा मेरी तरह फ़र्ज़ी 'इश्क़ करती है
हज़ार लड़कियों से 'इश्क़ कर चुका हूॅं मैं
अभी भी मुझ सेे वो इक लड़की 'इश्क़ करती है
सुनो ये फूल नहीं तोड़ना यहाँ से तुम
इस एक फूल से हर तितली 'इश्क़ करती है
हर एक साल नए लोग मारे जाते हैं
हर एक साल नई पीढ़ी 'इश्क़ करती है
बस इसलिए मुझे उस अजनबी से नफ़रत है
उस अजनबी से मेरी बीवी 'इश्क़ करती है
As you were reading Shayari by Bhuwan Singh
our suggestion based on Bhuwan Singh
As you were reading undefined Shayari