ye baat nahin hamko khule dar na mile the | ये बात नहीं हमको खुले दर न मिले थे

  - divya 'sabaa'

ये बात नहीं हमको खुले दर न मिले थे
उड़ जाते पर उड़ने के लिए पर न मिले थे

अन्दाज़ा नहीं कितना सफ़र हम ने किया तय
रस्ते में हमें मील के पत्थर न मिले थे

हम सोच रहे थे कि जलाएगी हमें आग
शोले भी हमें फूलों से बेहतर न मिले थे

अब तक किसी क़ातिल का निशाँ हाथ न आया
लाशें तो मिली थीं हमें ख़ंजर न मिले थे

सूरज के तबस्सुम को समोया जो नज़र में
फिर हमको कभी मोम के पैकर न मिले थे

दो उजले परिंदों का जो लौटा दिया पैग़ाम
उस दिन से हमें छत पे कबूतर न मिले थे

इक रूप अनोखा इसी पत्थर से निकलता
हम बुत बने होते हमें आज़र न मिले थे

पानी में जो उतरे तो बदन भी नहीं भीगे
दरिया को 'सबा' हम से शनावर न मिले थे

  - divya 'sabaa'

More by divya 'sabaa'

As you were reading Shayari by divya 'sabaa'

Similar Writers

our suggestion based on divya 'sabaa'

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari