kab tak rahoon main khauf-zada apne aap se | कब तक रहूँ मैं ख़ौफ़-ज़दा अपने आप से

  - Himayat Ali Shayar

कब तक रहूँ मैं ख़ौफ़-ज़दा अपने आप से
इक दिन निकल न जाऊँ ज़रा अपने आप से

जिस की मुझे तलाश थी वो तो मुझी में था
क्यूँँ आज तक मैं दूर रहा अपने आप से

दुनिया ने तुझ को मेरा मुख़ातब समझ लिया
महव-ए-सुख़न था मैं तो सदा अपने आप से

तुझ से वफ़ा न की तो किसी से वफ़ा न की
किस तरह इंतिक़ाम लिया अपने आप से

लौट आ दरून-ए-दिल से पुकारे कोई मुझे
दुनिया की आरज़ू में न जा अपने आप से

  - Himayat Ali Shayar

More by Himayat Ali Shayar

As you were reading Shayari by Himayat Ali Shayar

Similar Writers

our suggestion based on Himayat Ali Shayar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari