तुम मुझे आज़मा के तो देखो
मुझ सेे तुम दूर जा के तो देखो
तुम हो रौशन मिरी निगाहों में
दीप मेरा बुझा के तो देखो
तुम मुझे बे-वफ़ा कहो लेकिन
ख़ाना-ए-दिल में आ के तो देखो
मैं ही मैं आऊँगा नज़र हर-सू
दिल की महफ़िल सजा के तो देखो
हाल-ए-दिल तुम छुपा न पाओगे
तुम ज़रा मुस्कुरा के तो देखो
ख़ुद ख़ुदा ही हो नाख़ुदा जिसका
उसकी कश्ती डुबा के तो देखो
आँधियों का न बस चला 'असलम'
साहिलों तुम डरा के तो देखो
Read Full