baitha hooñ ghar banaane ko jungle men aa ke main | बैठा हूँ घर बनाने को जंगल में आ के मैं

  - Harsh Kumar Bhatnagar

बैठा हूँ घर बनाने को जंगल में आ के मैं
सय्याद बन गया हूँ नशेमन गिरा के मैं

तस्वीर खींच ऐसी मिरा दर्द भी दिखे
इज़्ज़त बटोर लूँगा ये आँसू बहा के मैं

किरदार मस्ख़रे का बड़े शौक़ से किया
सब को हँसाता फिरता उदासी छिपा के मैं

दी है दु'आ बख़ील ने कुछ ऐसे तैश में
हैरान हो गया हूँ ये कासा उठा के मैं

मेरे ख़ुदा नसीब में कुछ ऐसे ज़ख़्म दे
औक़ात भूल बैठा हूँ दुनिया में आ के मैं

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari