jo log ishq ko apni talab bataate hain | जो लोग इश्क़ को अपनी तलब बताते हैं

  - Harsh Kumar Bhatnagar

जो लोग इश्क़ को अपनी तलब बताते हैं
ग़म-ए-हयात भी फिर बे-सबब सुनाते हैं

मुझे तू ख़ुश्क-लबों से पुकारता है जब
ये लोग मुझको तिरे नाम से चिढ़ाते हैं

मैं कैसे कह दूँ मुझे छोड़ कर गया है वो
मुझे तो आज भी उसके ही ख़्वाब आते हैं

ख़फ़ा नहीं हूँ ज़माने की चाल-बाज़ी से
मिरे तो अपने ही मुझ सेे नज़र चुराते हैं

जो तोड़ते हैं गुलाबों को इश्क़ में आ कर
ख़िज़ाँ के वक़्त उन्हें फूल याद आते हैं

ये शा'इरी तो हमें तोड़ कर ही डालेगी
जो रात भर फ़यलातुन के ख़्वाब आते हैं

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari