tu gar patthar ke jaisa hota jaayega | तू गर पत्थर के जैसा होता जाएगा

  - Harsh Kumar Bhatnagar

तू गर पत्थर के जैसा होता जाएगा
तभी रुत्बा तेरा ये सब को भाएगा

सुना दे शे'र तू कोई ग़म-ए-दिल का
ये तेरा हिज्र भी दौलत कमाएगा

परिंदा ख़ुद ही उड़ना सीख जाता है
बता तू कब ये क़िस्मत आज़माएगा

तिरी मेहनत भी इक दिन रंग लाएगी
तिरी ग़ज़लों से तू महफ़िल उठाएगा

मिला है हर्ष को सब कुछ ज़माने से
मेरा ग़म ही मुझे शायर बनाएगा

  - Harsh Kumar Bhatnagar

Diversity Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading Diversity Shayari Shayari