jahaan pe taab-o-tawaan milega vahaañ pe mumkin ziyaan milega | जहाँ पे ताब-ओ-तवाँ मिलेगा वहाँ पे मुमकिन ज़ियाँ मिलेगा

  - Harsh Kumar Bhatnagar

जहाँ पे ताब-ओ-तवाँ मिलेगा वहाँ पे मुमकिन ज़ियाँ मिलेगा
जो वापसी घर को आ रहे हैं उन्हें ही बाग़-ए-रवाँ मिलेगा

जो ख़ामुशी मेरी सुन न पाए वो बात गोश-ए-गिराँ सुनेंगे
है क़द्र जिन को ये सिसकियों की उन्हें ही हिन्दोस्ताँ मिलेगा

वो तोहमतें मुझको दे गया है वो आइना तोड़ कर गया है
तुझे मिरी बद-दुआ लगेगी तुझे न कोई जहाँ मिलेगा

गुज़ार लूँगा ये ज़िंदगी भी मगर ये आँसू कहाँ रुकेंगे
मैं आज भी इंतिज़ार में हूँ कभी कोई हम-ज़बाँ मिलेगा

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari