jo munfarid hain sar-e-bazm se hata dena | जो मुनफ़रिद हैं सर-ए-बज़्म से हटा देना

  - Harsh Kumar Bhatnagar

जो मुनफ़रिद हैं सर-ए-बज़्म से हटा देना
जो शा'इरी में नए हैं उन्हें बिठा देना

जो सोचते हैं कि दुनिया को जीत जाएँगे
जो हो सके तो उन्हें आइना दिखा देना

बहुत ज़रूरी है इन रास्तों में पेच-ओ-ख़म
अगर जो डर लगे तो माँ को सब बता देना

ये सोचना भी सही है कि आप क़ाबिल हैं
मगर जो ज़ख़्म छिपाए हैं वो दिखा देना

तू बस ये सोच कि मंज़िल क़रीब है बाक़ी
ये भीड़ धूल के माफ़िक़ है बस हवा देना

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari