pahle to ham ko bhi aate the mohabbat ke KHvaab | पहले तो हम को भी आते थे मोहब्बत के ख़्वाब

  - Harsh Kumar Bhatnagar

पहले तो हम को भी आते थे मोहब्बत के ख़्वाब
अब सताते हैं शब-ओ-रोज़ ये हिजरत के ख़्वाब

मैं कोई बात कभी कहने से डरता नहीं था
जब तलक आए नहीं थे मुझे ग़ुर्बत के ख़्वाब

अब तलक रेल का डर दिल में बसा है मेरे
साल भर पहले मुझे आए थे सरवत के ख़्वाब

क्या करूँँगा मैं हिरासत के निकल कर या रब
मर चुके हैं मिरी आँखों में ज़मानत के ख़्वाब

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari